बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने युवती को साथ ले जाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है । 19 वर्षीय युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 21 फरवरी की शाम करीब चार बजे उनकी बेटी किसी से फोन पर बात करने के बाद दवा लेने की बात कहकर घर से निकल गई। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की। उन्हें शक हे कि बेटी को साथ ले जाने में नितेश का हाथ है। उसके घर पूछताछ करने गए तो परिजनों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। पुलिस ने नितेश समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद