फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पड़ाव के पास बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरगवा निवासी शिवम (19) और असुरैना निवासी सत्यम जायसवाल (16) एक ही बाइक से भानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिरैयाडाड़ निवासी जय प्रकाश यादव (50) बाइक से दूध बेचने रुधौली की ओर जा रहे थे। खैरा पड़ाव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने सत्यम जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। शिवम और जय प्रकाश यादव का उपचार किया गया।
थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें