फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत, वृद्ध गंभीर

विज्ञापन
मृतक पियूष की फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कुआनो नदी पर बने पुल के निकट शुक्रवार की दोपहर बालू लदे डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे एक किशोर की मौत हो गई और एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने । घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी रामसिंह चौधरी ब्लाॅक मुख्यालय बनकटी के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को बेटे पीयूष (14) और लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव निवासी रिश्तेदार महावीर (65) के साथ थाना क्षेत्र के भक्तुपुर गांव निवासी रामसुरेश के घर पड़िया खरीदने के लिए गए थे। वहां से पीयूष और महाबीर एक ही बाइक से लालगंज बाजार में रस्सी और घंटी खरीदने चले गए। बाजार से निकल कर भक्तुपुर गांव जा रहे थे कि लालगंज पुल के पास पहुंचे ही थे कि कुदरहा की तरफ से बालू लेकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों लोग बाइक सहित डंपर के नीचे आ गए और पीयूष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल महावीर को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। पीयूष अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की असामयिक मौत से पिता रामसिंह चौधरी और माता तथा भाई आयुष और हर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें