परशुरामपुर। उदयपुर गांव में मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से कई घरों में हाईटेंशन करंट उतर आया। इससे स्विच का तार निकाल रहे एक किशोर की कंरट की चपेट में आने से मौत हो गई। कई घरों के उपकरण जल गए।
बताया जा रहा है कि गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर में अचानक धमाके की आवाज हुई। इसके बाद घरों में हाई टेंशन लाइन दौड़ गई। एकाएक सबके उपकरण जलने लगे। यह देख आशीष श्रीवास्तव (16) पुत्र संतोष श्रीवास्तव स्विच बोर्ड से तार निकालने लगा। तभी उसे तेज झटका लगा और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संवाद