फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन पर केस

Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। चौबाह में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौबाह निवासी मिथिलेश ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर गांव निवासी संगीता पत्नी वंशीलाल अपशब्द कह रही थीं। विरोध किया तो संगीता व आशाराम अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। शोर मचाया तो बीच-बचाव करने आए कमलेश को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराकर तीनों लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें