फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डूबने से हुई थी किशोर की मौत, फेफड़े में मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेव गांव में किशोर विनय गौड़ की मौत डूबने से हुई थी, उसके फेफड़े में पानी मिला है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस की जांच में भी किशोर की हत्या का कोई क्लू नहीं मिला। पुलिस का कयास है कि किशोर शौच के लिए पोखरे के पास गया था और इसी बीच वह पानी में डूब गया। मामले में परिजनों ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि महादेव गांव के विनय गौड़ (16) पुत्र उदय राज का शव रविवार की सुबह गांव के भैंसानाथ मंदिर के समीप स्थित पोखरे में मिला। किशोर के गले में चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों से पूछताछ में यह पता चला कि विनय के गले का पहले ऑपरेशन हुआ था, जिसका दाग नहीं मिटा था।
थानाध्यक्ष वॉल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने एहतियातन शव का पोस्टमार्टम कराया है, ताकि मौत की स्पष्ट वजह सामने आ सकें। परिजन भी अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत डूबने से हुई है। इससे हत्या की आशंका खत्म हो गई है। परिजनों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मामले में काफी छानबीन की है। लेकिन, हत्या से जुड़े कोई वजह या साक्ष्य सामने नहीं आए है।
विज्ञापन

-सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें