बभनान। कस्बे के सुर्तीहट्टा मोहल्ले में स्थित एक किराने की दुकान से सोमवार को दिन दहाड़े चोर एक बोरा खड़ा मसाला लेकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राकेश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद