फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहटी में रविवार की रात छप्पर के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसहटी निवासी हजारी लाल की पुत्री साधना (15) कक्षा नौ की छात्रा थी, रविवार की रात करीब नौ बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर के पास बने छप्पर वाले मकान की ओर चली गई। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य भोजन करने में व्यस्त रहे। काफी देर तक साधना के वापस न आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन तलाश करते हुए छप्पर वाले मकान तक पहुंचे, जहां साधना का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला।
घटना की सूचना तत्काल कलवारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी कलवारी संतोष कुमार एवं उप निरीक्षक स्वामी नाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम कके लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें