ऊंजी मुस्तहकम गांव के साबिर अली का 10 वर्षीय बेटे शाहिद रजा की डूबने से मौत हो गई। वह गांव के पास घाघरा नदी के सोती में दोस्तों विष्णु, अमित, अंकित के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे नहाने गया था।
बच्चों ने बताया कि नहाते समय पैर फिसलने से शाहिद गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख सभी ने गुहार लगाई। किसी को आता न देख तीन दोस्तों ने बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन मेहनत काम नहीं आई। तब वह गहरे पानी में जा चुका था। किसी तरह नदी से बाहर निकला गया। तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। चिलमा बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
शाहिद भाई में दूसरे नंबर का था। गांव के ही एक दारुल उलूम में पढ़ाई करता था। जबकि पिता साबिर अली मजदूरी करके परिवार की देखभाल करते हैं। छोटे पुत्र के खोने से गम में वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। छ: बहनों व दो भाइयों में छठे नंबर का था। उसकी की मौत से परिजनों का रो, रो कर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार हर्रैया गजानंद द्विवेदी व चौकी प्रभारी उमरिया पीपी शुक्ला व प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
तीनों दोस्तों के परिवार वाले अवाक
नदी के सोती में मौत की घटना ने तीनों साथियों के परिवार वालों को भी झकझोर कर रख दिया है। कहीं उनके बच्चों के साथ ऐसी अनहोनी हो जाती तो क्या होता। वह भगवान का शुक्रिया कर रहे थे। ऐसी घटना को रोकने के लिए बच्चों पर नजर रखने की बात कह रहे थे। वह अपने बच्चों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी।