फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमोढ़ा खास के 41 किसानों को मिलेगा 3.43 करोड़ का मुआवजा, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का रास्ता साफ

विज्ञापन
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के फत्तेपुर गांव में बनकर तैयार अंडरपास संवाद
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों के विरोध से रुका था निर्माण, अब काम में तेजी आने की उम्मीद
विज्ञापन


बस्ती। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में अमोढ़ा खास गांव में आ रही बाधा दूर होने की उम्मीद बढ़ गई है। मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे 41 किसानों के लिए 3.43 करोड़ रुपये की प्रतिकर धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह धनराशि किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे लंबे समय से प्रभावित निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है।
मखौड़ा धाम से शुरू होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा को आधुनिक सड़क मार्ग से जोड़ने की यह परियोजना पांच जिलों के लिए महत्वपूर्ण है। करीब 2,533 करोड़ रुपये की लागत से 254 किलोमीटर लंबा मार्ग बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा से होकर गुजरेगा। इसके बनने से श्रद्धालुओं को परिक्रमा में सहूलियत मिलेगी। साथ ही अयोध्या और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन

बस्ती जिले में करीब 35 किलोमीटर लंबाई में मार्ग का निर्माण होना है। पहले चरण में तीन ब्लॉकों के 55 गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है। करीब 6,500 किसानों की 180 हेक्टेयर जमीन 45 मीटर चौड़ाई में ली गई है। निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के एनएच खंड को 1,032 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
मखौड़ा धाम से छावनी, महूघाट, रामबाग और सांड़पुर होते हुए सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर के शृंगी ऋषि आश्रम तक सड़क बनाई जाएगी। जिले में कई स्थानों पर मिट्टी भराई समेत अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। छावनी क्षेत्र की रामगढ़ खास ग्राम पंचायत के फत्तेपुर मजरे में ओवरब्रिज के लिए पाइलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। निर्बाध आवागमन के लिए जरूरत के अनुसार अंडरपास भी बनाए जाएंगे। अमारी बाजार के कुछ हिस्सों में यातायात डायवर्ट करने की योजना है।
-

10 मीटर चौड़ी होगी टूलेन सड़क, दोनों तरफ बनेगी पटरी
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को 10 मीटर चौड़ी टूलेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। निर्माण के लिए आवंटित 1,032 करोड़ रुपये में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा, बिजली के खंभों को हटाने, वन विभाग के पौधरोपण, पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग और अन्य कार्यों का खर्च शामिल है। मार्ग बनने से जिले के 55 गांवों के लोगों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

लोग बोले-

मार्ग बनने से अयोध्या की राह होगी आसान

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। निर्माण कार्य तेजी से कराकर इसे निर्धारित समय में पूरा कराया जाना चाहिए। मुआवजा वितरण में तेजी आने से निर्माण कार्य को भी गति मिलेगी।

-मंगल सिंह, कुंडा कुंवर-

चौरासी कोसी मार्ग पर सफर करना श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा। इसके निर्माण से अयोध्या पहुंचने का रास्ता आसान होगा और लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का दबाव भी कम हो सकता है।
विज्ञापन



-रमेश वर्मा, प्रतापगढ़कोट

बजट मिलने के बाद अमोढ़ा खास के प्रभावित 41 किसानों के लिए 3.43 करोड़ रुपये की प्रतिकर धनराशि स्वीकृत कर खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य आगे बढ़ाने में सहूलियत होगी।


-संदीप वर्मा, एक्सईएन, एनएच खंड, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें