फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सागौन के पेड़ कटे, वन अधिनियम की कार्रवाई

Sat, 11 May 2024 12:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर ब्लॉक के बैदौलिया गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती) । रामनगर रेंज में हरे पेड़ों की अवैध कटान जारी है। वन विभाग के मुखबिर तंत्र फेल हो गए हैं। पेड़ कटने के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर जुर्माना जमा कराकर मामले को रफा-दफा कर देता है। वन विभाग के रामनगर की रेंज के बैदौलिया गांव में दर्जनों सागौन के ड़ काटे जाने के मामले को लेकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बैदौलिया गांव में दो दर्जन से अधिक हरे सागौन के पेड़ के काटे जाने की जानकारी रामनगर की रेंजर सोनल वर्मा को हुई। मौके पर उनके पहुंचने पर वहां से ठेकेदार लकड़ी लेकर हर्रैया रेंज के एक आरा मशीन पर पहुंचा दिया। इसकी जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बरामद करते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर की रेंजर सोनल वर्मा ने बताया कि बैदौलिया गांव में सागौन के हरे पेड़ के काटे जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर देखा गया तो पेड़ नहीं मिले। पेड़ मलिक से पता करने पर जानकारी मिली कि रामकृष्ण चौधरी उर्फ मुंशी पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपरा काजी गांव में आरा मशीन का संचालन करते हैं। वह अपने आरा मशीन पर लकड़ी जमा कर रखे हैं। वहां पहुंचकर देखा तो लगभग 15-16 हरे सागौन पेड़ की लकड़ी बरामद की गई। इसके बाद वन संरक्षण नियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें