फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन करेंगे शिक्षक

Sun, 20 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक में शनिवार को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया जाएगा। रुके ऑफलाइन ट्रांसफर आदेश को निर्गत कराया जाएगा। आकांक्षी जनपदों में भी ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली हैं वह शिक्षक संघ के संघर्षों के कारण मिली हैं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य व संचालन मंडल मंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने किया। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने संत कबीर नगर के जीपीएफ भुगतान का मुद्दा उठाया। अधिकारी मनमानी पूर्ण आचरण कर रहे हैं। बेलहर के शिक्षकों का समाधान नहीं हो पा रहा हैं। एनपीएस से जीपीएफ में गए कर्मचारियों की प्रान एकाउंट में जमा धनराशि जीपीएफ खाते में ट्रांसफर नहीं की जा रही है।
बैठक को प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी, राम पूजन सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र शाही, महेश राम, अजय प्रताप सिंह, दिनेश यादव, राम विलास चौधरी, डा. बेचन यादव, गिरिजानंद यादव, विंध्याचल सिंह, जय प्रकाश गौतम, सतीश रंजन सिंह, राजित राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें