फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूलों में पंजीकरण बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। एक जुलाई से अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत होगी। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कराएंगे। इस दौरान पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में छात्र पंजीकरण संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। नवीन शैक्षिक सत्र में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान का पहला चरण संपन्न हुआ था। 15 दिनों में परिषदीय विद्यालयों के अलग अलग कक्षाओं में छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिले में कुल 2026 परिषदीय विद्यालय है। जिसमे लगभग एक लाख 30 हजार विद्यार्थी नामांकित है।
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि एक जुलाई से दूसरे चरण की शुरुआत होगी, जो कि 30 सितंबर तक चलेगा। विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। अभियान के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी बीईओ और शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस बार नामांकन का लक्ष्य हर हाल में बढ़ाना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। हर शिक्षकों को अपना अपना रिकाॅर्ड देना होगा कि कितना नामांकन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें