फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्लास्टिक मुक्त बनेगा शहर, आरंभ 8.0 के तहत होगा कचरे का उन्मूलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नपा बस्ती शहर को प्लास्टिक से मुक्त करेगा। इसके लिए कचरा उन्मूलन महाअभियान आरंभ 8.0 के तहत अभियान चलेगा। इससे स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त शहर की मुहिम को बल मिलेगा। बृहस्पतिवार को नपा में बैठक के दौरान इस पर तैयारी हुई। गलियों को साफ-सुथरी करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता ने नपा क्षेत्र के सभी वार्डों के सफाई नायकों के साथ बैठक कर अभियान की कार्ययोजना बताई। बताया कि 31 जुलाई तक अभियान चलेगा। बताया कि पोस्टर के अनुसार ‘प्लास्टिक मुक्त प्रदेश, अब बने सबका उद्देश्य’ थीम पर यह महा-अभियान चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देना और ‘रिड्यूस, रियूज, रीसायकल’ की नीति को घर-घर पहुंचाना है।
ईओ ने कहा कि सफाई नायक इस अभियान की रीढ़ हैं। हर वार्ड में सुबह-शाम विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें। कपड़े के थैले, स्टील की बोतल और बार-बार उपयोग होने वाले सामान को बढ़ावा दें। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र हो, इसका सख्ती से पालन कराएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सफाई नायकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों में प्लास्टिक जब्ती अभियान चलाएं, चालान की कार्रवाई करें और नागरिकों को टोल फ्री नंबर 1533 / 1800 1800 101 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन हमारा संकल्प है। आरंभ 8.0 केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मिलकर प्लास्टिक मुक्त बस्ती बनाएं। प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने सहयोग मांगा।
विज्ञापन

-
इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
- सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रूप से बंद कराना।
- दुकानों पर कपड़े के थैले अनिवार्य कराना।
- सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी कचरा व ई-कचरा अलग-अलग एकत्र कराना।
- सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक फेंकने वालों पर जुर्माना।
- स्वच्छता मित्रों के माध्यम से डोर-टू-डोर जागरूकता।
- रोजाना निकल रहे 80 टन कूड़ा का समयबद्ध निस्तारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें