फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडन कराकर ब्रह्मभोज करेंगे शिक्षक

Mon, 30 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई। पुरानी पेंशन बहाली के एक सूत्री मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन की रणनीति तय की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेंशन बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 21 अक्तूबर को शास्त्री चौक पर शिक्षकों ने एनपीएस की शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया था। बावजूद इसके सरकार की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। अब हिंदू रीति के अनुसार 31 अक्तूबर को शिक्षक अमहट घाट पर मुंडन कराएंगे। दो नवंबर की सुबह 10:30 बजे प्रेस क्लब में बैठक होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से ब्रह्मभोज आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी होगा। इस मौके पर जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, विजय प्रकाश चौधरी, रिंकू पांडेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, बब्बन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें