फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उप निरीक्षक की बाइक की टक्कर से आरक्षी गंभीर रूप से घायल

Mon, 30 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया पुलिस लाइंस में तैनात हैं घायल आरक्षी बलवंत यादव
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परासडीह निवासी बलवंत गुप्ता (26) देवरिया पुलिस लाइन में कांस्टेबल पद पर तैनात है। रविवार को वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। देर शाम करीब सात बजे के आसपास गौर-बभनान मार्ग पर कृषक पीजी कॉलेज के बगल अपने निर्माणाधीन मकान को देखकर पैदल घर की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से गौर थाने पर तैनात उप निरीक्षक रामस्वरूप चौहान अपनी बाइक से टक्कर लग गई। जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल कांस्टेबल बलवंत गुप्ता को गंभीर छोटे आई हैं। जिन्हें पहले उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने गौर सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि एसआई रामस्वरूप चौहान को मामूली छोटे आई है। गौर की महिला प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि घायल आरक्षी बलवंत गुप्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। हालत गंभीर देखते हुए एसएचओ स्वयं उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें