फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षकों ने प्रेस क्लब में बैठक कर विस्तृत रणनीति बनाई। साथ ही ब्लॅाक अधिवेशन की तिथियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पूरे देश में आंदोलन के लिए टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया है। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि 22 फरवरी से आंदोलन शुरू होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, उमाकांत शुक्ल, प्रताप नारायण, राजकुमार तिवारी, रवीश कुमार मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, शिल्पी पांडेय, रीना कन्नौजिया, रेहाना परवीन, सविता पांडेय, राजकुमारी, शशि सिंह, सुरेश गौड़, अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें