फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों-कर्मियों ने निकाला आक्रोश मार्च, पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार

Fri, 27 Sep 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन कर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। ऑल टीचर्स इम्प्लाइज एसोसिएशन अटेवा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज से डीएम कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला । सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। अटेवा के जिला अध्यक्ष तौआब अली ने कहा कि उनकी मांग है कि केंद्र सरकार अर्द्ध सैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करे। केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) देश के शिक्षकों-कर्मचारियों के हित में नहीं है। कर्मचारी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उसे सिर्फ व सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए।

मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी व डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि जब सरकार एक देश एक विधान के फार्मूले पर कार्य कर रही है तो एक देश एक पेंशन लागू करने में उसे परहेज क्यों। अनीस अहमद, सुनील मौर्या, अमरनाथ, अमरचंद वर्मा, मनीष प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से एनपीएस व यूपीएस को छलावा बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। विनोद प्रकाश वर्मा, राहुल उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, नीरज वर्मा, कैलाश नाथ, राकेश सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपने जीवन का अमूल्य 25 से 30 वर्ष देश की सेवा में योगदान देता है। उन्हें बुढ़ापे में बेसहारा छोड़ना सरकार की संवेदनहीनता है।
विज्ञापन


आक्रोश मार्च को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट), अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, पीडब्लूडी वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल टीचर संघ, ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ, जूनियर शिक्षक संघ, शिक्षा मित्र संघ,उत्तर प्रदेश नर्सेज संघ,सुआक्टा,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, एक्सरे टेक्नीशियन संघ ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों से आए उदय शंकर शुक्ला, विष्णु दत्त शुक्ला, दिनेश चौधरी, राम सुमेर, अनिल कुमार, रवि प्रकाश सिंह, शैलेंद्र राय, अंबिका पांडेय,डॉक्टर त्रिलोकी नाथ, वीरेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार निषाद,सी. पी. शुक्ला आदि पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की संघर्ष की बात दोहराई। इस मौके पर जिला महामंत्री विजय नाथ तिवारी ,प्रमोद कुमार ओझा ,देवेंद्र तिवारी , बृजेश वर्मा ,अनीस अहमद, सुनील मौर्या, अमरनाथ, अमरचंद वर्मा, मनीष प्रकाश मिश्रा ,ध्रुव नारायण, अजय वर्मा सहित तमाम शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें