फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग

Sun, 17 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को बभनगांवा मुहल्ले में हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए 20 जुलाई को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर आयोजित बाइक रैली पर चर्चा की गई। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर ऐसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि पुरानी व प्रचलित पेंशन व्यवस्था को खत्म कर सरकार ने कर्मचारी हितों के साथ खिलवाड़ किया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

 
अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक बृजेश वर्मा ने कहा कि पेंशन कर्मचारी का वाजिब हक है। इसे प्राप्त करने के लिए 20 जुलाई को बाइक रैली निकाल कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। रैली की सफलता के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से करना होगा। बताया कि बाइक रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। इस मौके पर तौआब अली, विजयनाथ, राजेश आर्य, रामसमुझ यादव, दिलीप, अमरनाथ, संतोश सिंह, सुनील मौर्य, सुरेंद्र यादव, बब्बन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें