परशुरामपुर के कोणरी गांव के पास कटी सरयू नहर।
विकास खंड के कोड़री गांव के पास सरयू नहर प्रखण्ड दो में कटान हो गई। रविवार की सुबह हुई कटान से कोड़री, जगन्नाथपुर, चकिया के किसानो के खेतों में पानी फैलने लगा। अचानक नहर कटने से किसानों की फसल पानी में डूब गई। जिन किसानो की फसल नहर के पानी में डूबी है उनमें कोड़री गांव के गोकुल शुक्ल, रमापति, अजय शुक्ल, दिनेश शुक्ल, सुशील शुक्ल, कृपाशंकर, रामनिरंजन ,पंकज आदि, जगन्नाथ पुर के फैजुल हसन ,राजेश कुमार,पप्पू अंसारी, बाबूलाल, रामजीत, रामकिशोर, मोहम्मद रजा, रामतेज ,सतिराम, मेहीलाल की, कड़सरा गांव के चन्द्रभान ,कृष्ण कुमार की धान और गन्ने की फसल डूबी है। लगभग आठ मीटर लम्बे कट से अधिक नुकसान होता इसके पहले ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर गांव के पास लगे माइनर फाटक को खोल दिया, जिससे पानी बभनान की तरफ जाने लगा और नहर की मुख्य धारा को फाटक गिराकर रोक दिया गया।