रुधौली। शिक्षकों ने सोमवार को नगहरी और सुरवार कला प्राथमिक विद्यालय की रसोइया के परिजनों का ढांढ़स बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आर्थिक सहायता दी। प्राथमिक विद्यालय नगहरी की रसोइया ज्योति देवी तथा प्राथमिक विद्यालय सुरवार कला की रसोइया मीना देवी का ग्रीष्मावकाश के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।
ब्लॉक अध्यक्ष शिवरतन ने कहा कि रसोइया विद्यालय परिवार की एक अहम सदस्य होती हैं। इनके निधन से हम सभी दुखी हैं। मंत्री राम भवन यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार के तरफ से भी मदद मिलनी चाहिए। इस दौरान अख्तर हुसैन, राजेश चौधरी, अब्दुस्सलाम, शरीफ अहमद, राजेश यादव, दिलीप, वासुदेव, हरिश्चंद्र गुप्ता, राम सागर, शशांक सिंह, गब्बू लाल, विनोद कुमार, सेराजुद्दीन इत्यादि लोग शामिल रहे।