फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीड़ित परिवार के लोगों से मिले हर्रैया के विधायक

Tue, 17 Jun 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने सोमवार को नगर के खुटहन गांव में जाकर करंट लगने से दो भाइयों की मौत से व्यथित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उच्च अधिकारियों से बात कर मामले में परिवार को हर संभव मदद जल्द से जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विधायक ने पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर में रविवार को हुई घटना में घायलों से जिला चिकित्सालय पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने हॉस्पिटल में भर्ती तमाम अन्य मरीजों से भी मुलाकात किया और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसआईसी को समुचित इलाज मुहैया करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही। विधायक ने कहा की परिवार को वह हर संभव मदद के लिए कटिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें