फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों का बेमियादी रात्रिकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वरिष्ठता सूची की विसंगतियों दूर करने, पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करने और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को समान वेतन देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन रात्रिकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शामिल होकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि मांगों का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




धरने में शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर संशोधित सूची जारी करने, पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग का निर्धारित कार्यक्रम तत्काल घोषित करने और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नियमित प्रधानाध्यापकों के समान वेतन भुगतान करने की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिक्षक समुदाय में असंतोष बढ़ता जा रहा है।



जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन अब चुप नहीं बैठेगा। वरिष्ठता सूची की त्रुटियां दूर कर पदोन्नति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जानी चाहिए। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक भी नियमित प्रधानाध्यापकों की तरह विद्यालय की पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन




जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं पूरे शिक्षक समुदाय के सम्मान और अधिकारों से जुड़ी हैं। मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में शामिल शिक्षकों ने भी एकजुटता जताते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।



इस दौरान सुरेश गौड़, मंगला मौर्य, अरुण पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, शिवनन्दन मिश्र, हरेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, सनद पटेल, संतोष जायसवाल, रामकुमार वर्मा, आलोक शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, संदीप यादव, राकेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें