मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव में सूरत गए परिवार के बंद घर में चोरी हो गई। पीछे के दरवाजे से घुसे चोर बक्से में रखे जेवरात उठा ले गए। सोमवार सुबह परिवार के लोग लौटे तो जानकारी हुई। जमदाशाही निवासी रमावती देवी छोटे बेटे रामनाथ के साथ सूरत गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर बक्से को खंगाल दिया। चोर सोने का मांगटीका, दो हार, तीन मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाला, दो जोड़ी झुमकी, कान का टॉप्स, दो सोने की करधनी, चांदी की दो पायल और दो अंगूठियां समेत अन्य सामान उठा ले गए। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी जमदाशाही प्रदीप पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। संवाद