फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा ने दिया संविधान के मूल्यों के संरक्षण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में मंडल और बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार तथा अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का आधार है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद करते हुए सांविधानिक मूल्यों और मूल कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया।
महिला मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में महिला शक्ति की अहम भूमिका है। महिला कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ पर संगठन को सक्रिय बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री अमृत वर्मा ने किया। गजेंद्र सिंह, सुमन सिंह, अखंड सिंह, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, नीरज त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, दुष्यंत सिंह, मीना पांडेय, सुधाकर पांडेय, प्रांजलि श्रीवास्तव, वैष्णवी मिश्रा, दीपक उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव और आदित्य शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें