ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर, आगे चल रही बस से टकराई कार
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बुधवार की दोपहर कप्तानगंज चौराहे पर स्थित स्पीड ब्रेकर पर ट्रेलर ने कार में पीछे ठोकर मार दिया। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय अस्पताल में मरहम-पट्टी कराने के बार कार सवार गंतव्य रवाना हो गए।
महाराजगंज जिले के लेहड़ा थाने के बृजमनगंज निवासी उदयराज चौरसिया लखनऊ में कैब चलाते हैं। पिछले दिनों वह गांव गए थे। बुधवार को लखनऊ लौटते समय उसके साथ बीएसएफ का एक जवान भी कार में सवार हो गया। दिन में करीब दो बजे कार कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर पहुंची। ब्रेकर के चलते कार चालक उदयराज ने ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया।