फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलघाट जा रही अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
अमोढ़ा बाजार के पास प्राइवेट बस गढ्ढे में गिरी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बेलघाट जा रही अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर छावनी के अमोढ़ा के पास हुआ हादसा
छावनी (बस्ती)। लखनऊ से सवारी लेकर बेलघाट जा रही निजी बस रामजानकी मार्ग पर अमोढ़ा बाजार के पास अनियंत्रित होकर गढ्ढे में चली गई। बस पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जेसीबी से बस को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर लखनऊ-बेलघाट (गोरखपुर) के सवारी ढोने वाली निजी बस बुधवार को बेलघाट के लिए जाते समय दिन में करीब पांच बजे अमोढ़ा बाजार के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय बस में चालक, परिचालक सहित कुल 18 लोग सवार थे। बस चालक विनोद चौहान निवासी ग्राम सिंघौरा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर तथा परिचालक ऋषिकेश यादव निवासी ग्राम भभयां थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने बताया कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। गाड़ी गड्ढे में जाने के बाद पलटी नहीं। बस में बेलघाट जाने के लिए कुल 15 सवारी थीं, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें