फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पर नहीं खड़े होंगी टैक्सियां, नहीं लगेगा जाम

Sat, 28 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका क्षेत्र के पेट्रोल पंप तिराहे के पास बर्डपुर रोड पर टैक्सी स्टैंड निर्माण होने से वाहन चालकों को जाम से निजात मिल जाएगी। वहीं, टैक्सी चालकों को भी सड़क पर वाहन खड़ा करने से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। टैक्सी स्टैंड के निर्माण के साथ 17 लाख रुपये से यात्री सुविधाओं का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

शहर के पेट्रोल पंप तिराहा के पास टैक्सी स्टैंड के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत यहां यात्रियों को बैठने के टिनशेड, पुरुष व महिला यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय और शौचालय का भी निर्माण होगा। साथ ही लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी रहेगी। बता दें कि शहर में कही भी टैक्सी स्टैंड नहीं होने से सवारियां भरने वाले वाहन और निजी वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। चालक जहां-तहां अपने वाहनों को खड़ा कर सवारियां भर लिया करते थे। इससे हादसे के साथ जाम की भी समस्या बनी रहती है। शहर में स्टैंड न होने से पालिका प्रशासन वसूली भी नहीं कर पा रहा था। इससे उसकी आय भी प्रभावित हो रही है। अब टैक्सी स्टैंड बन जाने से शहर की सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरना बंद हो जाएंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि टैक्सी स्टैंड निर्माण का कार्य तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यात्रियों के साथ ही टैक्सी और अन्य वाहन चालकों को ठहरने व गाड़ी खड़ी करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


जल्द ही अन्य टैक्सी स्टैंडों का होगा निर्माण
नगर पालिका क्षेत्र में चार स्थानों पर टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन करने के लिए पैमाइश की गई थी। इसके तहत चिह्नित जमीनों में गोरखपुर मार्ग के लिए तिलक नगर पकड़ी के पास, बांसी मार्ग के लिए अटलनगर सनई तिराहा, बर्डपुर-ककरहवा मार्ग के लिए कृष्णानगर जमुआर पुल के पास, सोहांस मार्ग के लिए बुद्धनगर सोहांस पुल के पास जमीन चिह्नित की गई है। नगर पालिका के अनुसार जल्द ही इन स्थानों पर भी टैक्सी स्टैंड के निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें