फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-सपा पर साधा निशाना

Thu, 07 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस ने जन जागरण अभियान के तहत महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पसड़ा चौराहे पर सभा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस ने जन जागरण अभियान के तहत महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पसड़ा चौराहे पर सभा कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ा और केंद्र की भाजपा एवं प्रदेश के सपा सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन

 अभियान संयोजक पूर्व विधायक रामजियावन ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत पीछे छोड़ दिया। महादेवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकाल में विकास की जो योजनायें शुरू की गई थी वे हाशिये पर है और गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों का खुलकर उत्पीड़न हो रहा है।

 उनकी थानों पर भी सुनवाई नहीं हो रही हैै। जनता से आवाहन किया कि वे कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिये स्वयं पहल करे। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास की जो स्थिति थी उसे अवसरवादी दलों ने रसातल में पहुंचा दिया। जो उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में सबसे आगे था आज वह निरंतर पीछे जा रहा है। जनता को इस दिशा में सोचना होगा। सभा को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष पं. राममिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, डा. आरजी सिंह, जगनरायन आर्य, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, जिला युवक कांग्रेस अंकुर वर्मा, शकील फारूकी, भानु प्रताप सिंह, लालजी चौहान, चंद्रदेव पांडेय, अनिल भारती, आदित्य त्रिपाठी आदि ने कांग्रेस की नीतियों से उपस्थित लोगों को जोड़ा।  
विज्ञापन


 कार्यक्रम में सन्तबली चौहान, अमृतलाल गौतम, रामबचन चौधरी, शेषराम चौधरी, रामफेर, शेषराम यादव, गीता शुक्ला, अर्चना देवी, गुईच देवी, बासमती, मालती, सुखईराम चौधरी, चंद्रिका गौतम, कृष्णमुरारी, इंद्रमणि शर्मा, राजकरन पांडेय, सुभाष चौधरी, जगदीश गौड़, उस्मान अली, माजिद सेठ, लहरी यादव, कलामुद्दीन, घरभरन, रामचंद्र शुक्ल, श्री प्रकाश, राधेश्याम चौधरी, बैजू प्रधान, निर्मल यादव, राम प्रताप चौधरी, मनोज, भगवती देवी, जनक दुलारी, शान्ती, कमलेश कुमारी, लखपाती, लक्ष्मी देवी, लालमति, सोना के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें