बस्ती। पं. पशुपतिनाथ इंटर कालेज बखरिया में विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी औषधियां उपलब्ध कराई गईं। डा. प्रीति मिश्र ने लगभग 200 छात्रों का परीक्षण किया। छात्रों ने अनेक माडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
जीवन ज्योति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण, ज्ञान विज्ञान, कंप्यूटर आदि पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विज्ञान के साथ ही छात्रों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे गए और छात्रों के प्रश्नों का विशेषज्ञों ने जवाब दिया। संचालक बृहस्पति पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर हैं, जहां छात्रोें की क्षमता, दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है।
जीवन ज्योति संस्थान के सचिव जय प्रकाश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों में ज्ञान विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और छात्रों को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाते हुए उनमें वैज्ञानिक चेतना विकसित करना है।
प्रश्नोत्तरी में देवनाथ, अनुपमा, ऋतुराज, अमित, शिवचरण, अभिषेक, मनीष, श्रेया, अमित, विक्रम, रीतिका, अमीसा, सेजल, गायत्री, मुस्कान, अनूप पांडेय, विनय, राजपाल, प्रियंवदा, प्रिया, रिया, सुमन, शिवांश, अमित, अभिषेक, निशांत शुक्ल, प्रशांत पांडेय, रागिनी, प्रियांशु, अरुण चौरसिया, अभिषेक चौधरी, आदित्य, शुभम पांडेय आदि ने अनेक प्रश्नों के जवाब दिए। इन्हें समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी में अनिल मिश्र, महेंद्र मौर्य, अनिल चौधरी, सचिंद्र शुक्ल, हरेंद्र पांडेय, परमात्मा चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, रेनू यादव, स्कंद शुक्ल, अविनाश उपाध्याय, विकास श्रीवास्तव, अनूप शुक्ल, पूजा उपाध्याय, सरोज वर्मा, सरिता वर्मा, श्रद्धा यादव, नूपुर चौधरी, सूरज, शालू श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।