फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेब की राजनीति करती है केंद्र सरकार

विज्ञापन
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते तनुज पुनिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

युवाओं को जोड़कर कांग्रेस पार्टी झूठ फरेब और नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने वाली केंद्र की मोदी सरकार को 2019 में उखाड़ फेंकेगी। यह कहना है कांग्रेस के युवा जोड़ो कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक तनुज पुनिया का। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर वह मंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
पुनिया ने युवा शक्ति का आह्वान किया कि केंद्र सरकार दोहरे मापदंड अपनाकर जिस तरह किसानों, मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं के सुरक्षा की अनदेखी कर रही है इससे साफ है कि भाजपा के दिखाने और खाने वाले दांत अलग-अलग हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर उनके साथ मजाक कर रही है। नोटबंदी और जीएसटी लागू कर करोड़ों युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया। बेरोजगारी और जीवन की अस्थिरता युवाओं को गलत रास्ते पर चलने को मजबूर कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि देशभर के युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह देने वाले नेताओं को शर्म करना चाहिए। इस दौरान कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पूर्व विधायक रामजियावन, छोटेलाल तिवारी, ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, बाबूराम सिंह, डॉ. वीएच रिजवी, डॉ. आरपी सिंह, विपिन राय, अनिल भारती, कौशल कुमार त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, कुंवर जितेन्द्र सिंह, शीतला शुक्ला, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, दिलीप चौधरी, राकेश यादव, आदित्य त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, विश्वनाथ सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. विद्या मिश्रा, शिवविभूति मिश्रा, अभिषेक पांडे, सतीश त्रिपाठी, पृथ्वीपाल चौधरी, योगेंद्र शुक्ला, ज्योति पाण्डेय, कालिन्दी सिंह, धनंजय निषाद, राकेश गुप्ता, भीमधर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें