घर में घुसकर मासूम से छेड़खानी
मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में दस वर्षीय बालिका से उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए युवक भाग निकला।
कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही विरेंद्र कुमार के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे विरेंद्र नाम का युवक छत के रास्ते घर में घुस गया। अंदर सो रही बेटी से अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के विरोध करने पर युवक बल प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बालिका की सूचना पर परिजनों ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।