फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के करमा गजा गांव की घटना
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के करमा गजा गांव में शुक्रवार देर शाम गांव के बच्चों के साथ नहर में नहाते समय आठ वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, इससे पहले दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संत बक्स शर्मा उर्फ पन्नेलाल का आठ वर्षीय बेटा प्रिंस गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलते समय नहर में नहाने चला गया। सरयू नहर के माइनर में पानी अधिक होने की वजह से प्रिंस डूबने लगा। बच्चों ने शोर तो मचाया, मगर पानी से उसे निकलने में देर हो गई। प्रिंस अपनी दो बहनों प्रियंका और प्रिया में बीच की संतान था। घर के इकलौते चिराग की मौत से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पिता सूर्य बक्स गांव में ही मेहनत-मजदूरी करते हैं। मां यशोदा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं । प्रिंस गांव के प्राथमिक विद्यालय कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें