फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर का दुकान में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में लटका मिला दर्जी का शव
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में सोमवार को दर्जी का शव दुकान में पंखे से लटका मिला। अब तक की छानबीन में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ छावनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अमोढ़ा गांव के पेड़रहिया पुरवा निवासी छोटेलाल गुप्ता (42) सोमवार सुबह करीब आठ बजे छोटी बेटी निक्की के साथ घर से दुकान आया। करीब 9:30 बजे निक्की बाजार में कुछ सामान लेने चली गई। थोड़ी देर बाद दुकान पर लौटी तो शटर व दरवाजा बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खिसका कर अंदर देखा तो पिता छोटेलाल का शव पंखे से लटक रहा था। निक्की ने आसपास के लोगों को बुलाया। छावनी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। अमोढ़ा के लोगों का कहना है कि छोटेलाल काफी सरल स्वभाव के थे। यहां कई वर्षों से सिलाई का काम करते थे। परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें