बस्ती। जिले की गौरवशाली परंपरा सशक्त करने के लिए 10 अप्रैल को बेस्ट ऑफ़ बस्ती अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ एवं लीड यू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, कला, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, पत्रकारिता, कृषि, संस्कृति, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक और नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद की विभूतियों को एक मंच पर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल प्रतिभाओं को पहचान देना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का निर्माण करना भी है। इस अवसर पर ‘थिंक युवा’ पत्रिका द्वारा बस्ती पर केंद्रित एक विशेष संस्करण भी प्रकाशित किया जा रहा है, जिसमें जिले का इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक संरचना, प्रमुख व्यक्तित्वों का संक्षिप्त जीवनवृत्त, महत्वपूर्ण संस्थानों की जानकारी और बस्ती की दिशा-दशा को चित्रित किया जाएगा। इस विशेषांक की 4000 प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संयोजन समिति का गठन किया गया है, कार्यक्रम संचालन टीम का गठन करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें कार्यक्रम संयोजक ऋतिकेश सहाय, कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. सुधांशु पाण्डेय, अतिथि व्यवस्था ओमकार चौधरी, योगेंद्र शुक्ला, क़ाज़ी फरजान, उत्तम दुबे, मंच व्यवस्था: राम प्रताप सिंह, नवीन त्रिपाठी, जलपान व्यवस्था: आशुतोष सिंह, अरुण पाण्डेय, सुरेंद्र चौधरी, अमित पाण्डेय, सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंकित शुक्ला, अनामिका सिंह, आईटी व्यवस्था शाश्वत श्रीवास्तव, हेमंत पांडेय, पुरस्कार व्यवस्था प्रिंस मिश्रा व सुनील यादव को दी गई।