फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट क्रिकेट क्लब ने 74 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
टैलेंट क्रिकेट क्लब ने 74 रन से जीता मैच
विज्ञापन

स्व. सूर्य पति मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता
राहुल भारद्वाज बने मैन आफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सूर्य पति मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच डीए स्पोर्ट सहारा गोरखपुर और टैलेंट क्रिकेट एकेडमी बस्ती के बीच खेला गया। मैच को टैलेंट क्रिकेट एकेडमी ने 74 रनों से जीत लिया बेहतर खेल के लिए मैन ऑफ द मैच राहुल भारद्वाज को चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टॉस जीत कर डीए स्पोर्ट सहारा गोरखपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टैलेंट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में आठ विकेट गवां 221 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 66 रन राहुल कुमार भारद्वाज बनाए, जबकि टीम के सौरभ पाल व प्रिंस सिंह ने 33-33 रन बनाए। डीए स्पोर्ट गोरखपुर की ओर से सचिन व आकाश त्रिपाठी दो-दो विकेट झटके। 221 रनों का पीछा करने उतरी डीएस स्पोर्ट गोरखपुर की टीम मात्र 147 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सर्वाधिक 36 रन आकाश त्रिपाठी ने बनाए। टैलेंट क्रिकेट बस्ती से प्रिंस सिंह व सौरभ पाल ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच साइबर सेल प्रभारी मजहर खान ने राहुल भारद्वाज को दिया। इस मौके पर शिव शंकर यादव, गोरख यादव, आशीष कुमार, रणधीर यादव, डॉ. अनिल, अमरनाथ, मोहन यादव, बृजेश कुमार, राहुल पाल, सत्येंद्र सिंह, अरकान, जमील, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें