फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के बीच लगेगा मेला

Mon, 18 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी मेला परिसर मे जलजमाव।
विज्ञापन
रामायण कॉल से अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए विख्यात श्रृंगीनारी मंदिर  में मंगलवार को मेला लगना है, लेकिन सोमवार तक सरकारी तंत्र की उदासीनता से गंदगी और जल जमाव रहा। इस मेले में हजारों की भीड़ जुटती है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक होने के कारण यहां सफाई  कर्मचारियों की तैनाती 2-4 दिन के लिए की जानी चाहिए थी लेकिन सरकारी अमला बुढ़वा मंगल मेले को लेकर कोई तैयारी ही नहीं की है। इस संदर्भ में  परशुराम पुर के खंड विकास अधिकारी श्याम जी से जानकारी के लिए संपर्क का प्रयास किया गया। पता चला जिले पर मीटिंग में हैं। मोबाइल भी नहीं मिला। एडीओ पंचायत रामतेज  वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मियों से बताया गया है। यदि परिसर की सफाई नहीं की गई है तो मंगलवार भोर में ही सफाई करा दी जाएगी। मंदिर के पुजारी जमुना प्रसाद ने बताया कि मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से साफ सफाई व्यवस्था चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें