फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से जुड़े अपराध पर सख्ती से करें कार्रवाई : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से जुड़े अपराध पर सख्ती से करें कार्रवाई : आईजी
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने बच्चों से जुड़े अपराध को रोकने के लिए सख्ती बरतने और तत्परता से कार्रवाई करने के लिए कहा। वह सोमवार को पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
परिक्षेत्र स्तर की बाल संरक्षण, पाक्सो अधिनियम, मानव तस्करी रोकथाम इकाई (एएचटीयू), बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर आयोजित विशेष कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ की ओर से किया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे अपराधों से जुड़े मामलों का त्वरित सूचना देने के लिए लोगों को भी प्रेरित किया जाए। कार्यशाला में यूनिसेफ प्रशिक्षित प्रशिक्षक डॉ. कुमार स्कंद पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से परिक्षेत्र स्तर के सभी थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, मानव तस्करी रोकथाम इकाई में नियुक्त पुलिस कर्मियों, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई में नियुक्त सहकर्मी पुलिस कर्मियों को अधिनियम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला का संचालन यूनिसेफ की मंडलीय सलाहकार रिजवाना परवीन ने किया। प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह, क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू और एसजेपीयू सुरेंद्र कुमार यादव, एपीओ मसेंद्र प्रसाद चौहान, चाइल्ड लाइन से रामललित यादव तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें