लोकसभा चुनाव के तहत सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएं : आईजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार को थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पैकोलिया पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मंडलायुक्त ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें, निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्याल रखें, ताकि दोबारा शिकायत प्राप्त हो।
आईजी ने पुलिस कर्मियों का निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव के तहत सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएं। मतदान में व्यवधान पैदा करने वालों पर ही कार्रवाई करें। चुनाव के तहत पाबंद किए जाने वाले लोगों के बारे में सूचनाएं जरूर इकट्ठा करें। पीड़ितों के साथ न्याय होना चाहिए।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, एएसपी ओपी सिंह व एसडीएम भानपुर आशुतोष तिवारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारित किया। समाधान दिवस पर कुल पांच मामले आए। मौके पर कोई निस्तारित नहीं हो पाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, तारकेश्वर यादव, राजनाथ प्रसाद, कपिल मुनि सिंह आदि मौजूद रहे।
...
लालगंज में छाया रहा सन्नाटा
बनकटी। समाधान दिवस पर लालगंज थाने में सन्नाटा छाया रहा। एक पुलिस और चार राजस्व के मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष में अधिकारियों ने आश्वासन देकर रफादफा कर दिया। इस मौके पर सीओ प्रमोद कुमार राय, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद