फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटों में हल्की बारिश के आसार

Sat, 24 Feb 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में परिवर्तन जारी है। शुक्रवार रात अन्य दिनों की तुलना में ठंडी रही। न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों में जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य की तपन भी फीकी रही।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अन्य दिनों की तुलना में रात में ठिठुरन महसूस की गई। शनिवार की सुबह घने बादलों से हुई। धीमी गति से चल रही पछुआ हवा ने दिन में गुलाबी ठंड का एहसास कराया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के चलते ठंड का एहसास हाे रहा है। 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें