फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। डीआईजी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं होगी। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी गई। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी श्यामकांत, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानेदार व शाखा प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व के अवसर पर जनपद बस्ती में पूर्ण शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। बैठक में सभी थाने व कस्बों में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। होली के रंग, पानी तथा गुब्बारों के अत्यधिक एवं अनुचित प्रयोग पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। मदिरा, अफीम, गांजा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं सेवन पर पूर्णतः रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएं। डीजे व लाउडस्पीकर के अनधिकृत एवं अनावश्यक प्रयोग पर सख्ती बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें