बस्ती। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत के तहत अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। महिलाओं को एनीमिया से बचाने, एनीमिया के लक्षण आदि के बारे में बताया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा, सीडीपीओ, बीपीएम और आरबीएसके से जुड़े लोगों ने भाग लिया। स्टेट के न्यूट्रिशियन प्रोग्राम मैनेजर व प्रोग्राम अधिकारी डॉ. हितेश ने एनीमिया के लक्षण व रोकथाम के तरीके बताए। कहा कि इंटर कॉलेज व जूनियर विद्यालयों में अध्यापकों की ओर से छात्राओं को प्रत्येक सोमवार को नीली गोली खिलाई जाती है। प्राइमरी विद्यालयों में छात्राओं को आयरन की गुलाबी गोली खिलाई जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती किशोरी को नीली गोली देती हैं। कर्मचारियों को आयरन की गोली के बताए गए।
ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने बताया शासन स्तर पर इसकी रिपोर्टिंग की जाती है। एनीमिया डैश बोर्ड की जानकारी भी दी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि छह माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सीरप दिया जाता है। खानपान को लेकर भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश पांडेय ने स्तनपान सप्ताह की जानकारी दी। बताया कि सात अगस्त तक स्तनपान सप्ताह चलेगा। इस दौरान आलोक द्विवेदी, राजकुमार, सच्चिदानंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।