फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आबादी की ओर बढ़ रही उफनाई सरयू, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
महुआपार कला गांव में कटान से बचाव करता बाढ़ खंड-संवाद
विज्ञापन
बस्ती/विक्रमजोत। जिले के दक्षिणांचल में करीब 55 किलोमीटर तक फैले सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों पर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। उफनाई सरयू तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। विक्रमजोत ब्लॉक के कई गांवों में कटान शुरू हो गई है, जिससे कृषि योग्य भूमि नदी में समाती जा रही है। वहीं कुदरहा और दुबौलिया विकास खंड के 10 से 12 गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। खेत जलमग्न होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। विक्रमजोत ब्लॉक के सिकटहा पांडेय गांव में सरयू की धारा सोती पार कर कृषि भूमि का कटान कर रही है। बाढ़ खंड प्रथम के अंतर्गत धुसवां तटबंध के किनारे भी कटान तेज हो गई है। दुधौरा पूरेकुमार गांव के पास नदी की धारा पहुंच चुकी है और गांव व नदी के बीच अब महज पांच मीटर की दूरी रह गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कटान से अब तक सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। ग्रामीण अतुल सिंह ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था, लेकिन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अब कटान तेज होने से तटबंध भी खतरे की जद में आ गया है।
बाढ़ खंड के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थलों पर बोल्डर डाले जा रहे हैं और निगरानी बढ़कुदरहा क्षेत्र में कलवारी-रामपुर तटबंध और सरयू नदी के बीच बसे 10 से 12 गांवों पर भी कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें