फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा: क्वारंटीन भेजी गई नर्सें ड्यूटी पर लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना योद्धा: क्वारंटीन स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर लौटे
विज्ञापन

बस्ती। यदि आप स्वास्थ्य कर्मी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही आवश्यक है। साथ ही उन लोगों के लिए भी जो कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे हैं, या करने की सोच रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रदेश का पहला युवक जिसकी कोरोना से मौत हुई थी, के इलाज में लगीं जिले की नर्सें व डॉक्टर 14 दिन क्वारंटीन के बाद दोबारा लोगों के सेवा करने में लग गए हैं।
शहर के तुरकहिया मोहल्ला निवासी युवक को 28 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इमर्जेंसी ड्यूटी में मौजूद डॉ. विजय तिवारी ने उसका इलाज किया। परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि युवक को पेट में दिक्कत है, जिसके बाद वार्ड में ड्यूटी कर रहीं नर्सों ने ड्रिप व इंजेक्शन लगाया, इस बीच किसी को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि युवक को कोरोना है। यहां से युवक को सोल्जर वार्ड में रात्रि 9.40 पर भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात एक अन्य नर्स ने युवक को देखा और उसे ड्रिप व इंजेक्शन लगाया। युवक को देखकर नर्स को कुछ शक हुआ, फिर भी हिम्मत करते हुए उन्होंने उसका इलाज किया। सोल्जर वार्ड में ड्यूटी करने पहुंचे डॉक्टर प्रमोद चौधरी ने भी युवक को देखा, लेकिन किसी को युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

अगले दिन 29 मार्च को हालत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 30 मार्च को सुबह उसकी मौत हो गई। 31 मार्च को सुबह फोन कर नर्स व चिकित्सकों को बताया गया कि जिस युवक का आपने इलाज किया है, वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद मानों सभी के हाथ पांव फूल गए। फिलहाल सभी को 14 दिन क्वारंटीन में रखा गया। उनकी जांच हुई और सभी निगेटिव पाए गए। इसके बाद भी इन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना योद्धा के तौर पर दोबारा खुद को तैयार करते हुए लोगों की सेवा में जुट गईं।
विज्ञापन

संपर्क में आए 17 स्वास्थ्य कर्मी हुए थे क्वारंटीन
जिला अस्पताल में जिस कोरोना युवक का इलाज हुआ था, उसके संपर्क में आए दो चिकित्सक सहित 17 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था। जानकारी देते हुए प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार ने कहा कि सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई और सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जो कि अब अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें