एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया जागरूक
गौर(बस्ती)। सरकार एवं अवध विश्वविद्यालय के निर्देश पर आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सामाजिक कार्यों के दायित्व को समझते हुए अपने आसपास के गांव के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करने की अपील करते हुए जागरूक किया।
महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. पवन कुमार पांडेय ने बताया कि सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए एनएसएस के विद्यार्थियों ने लगातार कोरोना वायरस महामारी से बचने व लॉकडाउन का पालन करने के उद्देश्य से अपने आसपास के गांव में लोगों को जागरूक करते हुए सरकार की ओर से लांच किए गए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने की अपील कर रहे हैं। कॉलेज के एनसीसी कैप्टन प्रभारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों ने 1089 लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। जबकि अन्य लोगों को सैनिटाइजर, साबुन, मास्क का वितरण करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। प्राचार्य डॉॅ धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में सरकार का सहयोग करने की जरूरत है। तभी देश और हम आप सुरक्षित रह सकते हैं। इस अभियान में डॉ. एसएन दूबे, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि विद्यार्थियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।