फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पके चावल में मिला संदिग्ध पाउडर

Wed, 01 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पके चावल में पाउडर डालने के मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस - संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के मझियार गांव में मंगलवार की सुबह एक घर में पक रहे चावल में संदिग्ध पाउडर डालने का मामला सामने आया है। इससे चावल का रंग नीला पड़ गया और घरवाले दहशत में आ गए।
विज्ञापन

यहां के अरविंद ने बताया कि उनकी मां चंद्रावती सुबह लगभग 9 बजे खाना बनाकर घर से थोड़ी दूरी पर बने छप्पर में पशुओं को चारा डालने चली गई थीं। उनकी बहन पढ़ाई करने चली गई। बाकी परिवार के लोग गांव में व्यस्त थे। थोड़ी देर बाद जब परिवार के सदस्य रसोई घर में लौटे और कुकर का ढक्कन खोला तो चावल में कुछ सफेद पाउडर दिखाई दिया और कुछ चावल नीले रंग के हो गए थे। अरविंद ने बताया कि उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी।
मौके पर डायल 112 टीम और दुबौलिया पुलिस तुरंत पहुंच गई और पके चावल तथा संदिग्ध पाउडर का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केके साहू ने कहा कि पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना दुर्भावना से की गई है या किसी और कारण से ऐसा हुआ। परिवार को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पके चावल में पाउडर डालने के मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें