फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप, पुलिस पहुंची

Mon, 29 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ती। रविवार को शहर के तुरकहिया मोहल्ले में दिन के वक्त एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई देने से लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने बताया कि ड्रोन एक घर के हाते में पोर्च के नीचे भी नजर आया। इससे पहले शनिवार रात करीब 11 बजे भी इसी तरह की वस्तु देखी गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी और कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन कहां से, कितनी दूरी से और कौन ऑपरेट कर रहा था। अधिकारियों ने कहा कि किसी शरारती या आपराधिक नियत की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता, इसलिए जांच गंभीरता से चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें