फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक राष्ट्र, एक चुनाव से सुशासन को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 29 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। क्षेत्र में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक सचिन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रुधौली गन्ना समिति के अध्यक्ष पुष्करादित्य सिंह रहे। विशेष अतिथि के रूप में अभियान के जिला समन्वयक पवन कसौधन, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी तथा सभासद प्रतीक सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इससे संसाधनों की बचत, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि यह पहल लोकतंत्र को और सशक्त बनाने वाली है तथा जनता को बार-बार चुनाव प्रक्रिया से गुजरने की असुविधा से राहत मिलेगी। संगोष्ठी में उपस्थित जनसमूह ने इस अभियान के समर्थन में अपनी सहमति जताई और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें