फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह पर चार कश्मीरी पकड़े, रिहा

Thu, 17 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पुरानी बस्ती पुलिस ने कशमिरी युवक को पकड़ा पूछताछ के बाद किया रिहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती शहर के एक होटल में रह रहे चार कश्मीरियों से संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने बताया कि लखनऊ के रिफ्यूजी कैंप से चंदा इकट्ठा करने आए हैं। खुफिया एजेंसियों से पुष्टि कराने के बाद बृहस्पतिवार शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।

पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर व कलवारी के बेइली में दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर लूटपाट करके भागे बदमाशों की खोज में भारी दल बल के साथ एसपी शैलेश कुमार पांडेय बुधवार देर रात सघन चेकिंग कर रहे थे। जब हाईवे पर कहीं उनका सुराग नहीं लगा तो पूरी टीम शहर के होटल- ढाबों को खंगालने जा पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सत्यम गेस्ट हाउस में चार कश्मीरी मिले। जिनके नाम शाहिद अहमद शाह पुत्र मो.लतीफ शाह, वजाह अहमद मीर पुत्र तारिक अहमद मीर, मो. उमर शाह पुत्र वसी अहमद मीर और सुहेल अहमद शाह पुत्र मंजूर अहमद शाह हैं। उन सबने खुद को जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के माधम थानाक्षेत्र के गोम्मुरा गांव का रहने वाला बताया। पुलिस चारों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। एसपी ने बताया कि आइबी, एलआईयू, स्पेशल ब्रांच सहित तमाम एजेंसियों ने उनसे बारी-बारी पूछताछ  की। एटीएस के इंस्पेक्टर ने लखनऊ के कैंप से चारों की पुष्टि कराने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार शाम रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें