फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुग्ध उत्पाद में सुशीला देवी को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के समापन पर उत्कृष्ट स्टाल पर मुख्य अति​थि से सम्मान प्र
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए समापन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हस्तशिल्प रेडीमेड वस्त्र, उत्कृष्ट फर्नीचर, जैविक उत्पाद तथा ग्रामोद्योग आधारित सामग्री आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंडलस्तरीय ग्रामोद्योग पुरस्कार वितरित किए गए। प्रमुख विजेता सुशीला देवी बस्ती (दुग्ध उत्पाद) को प्रथम पुरस्कार 15 हजार, राधेश्याम संतकबीरनगर (होजरी) को द्वितीय पुरस्कार 12 हजार एवं शिवकुमार सिद्धार्थनगर (टेंट हाउस) को तृतीय पुरस्कार 10 हजार का चेक मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही खादी सेक्टर के खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहा कुशीनगर को प्रथम एवं क्षेत्रीय गांधी आश्रम गोलघर गोरखपुर को द्वितीय तथा सेवा निकेतन मानिकनगर कुड़ाघाट गोरखपुर को तृतीय पुरस्कार साथ ही ग्रामोद्योग इकाई को पुष्पांजलि ग्रामोद्योग समिति प्रतापगढ़ को प्रथम, दीपांजलि ग्रामोद्योग समिति द्वितीय, सपना ग्रामोद्योग समिति को तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र स्मृति चिह्न से नवाजा गया।
विज्ञापन

उक्त के साथ ही बिक्री के आधार पर खादी एवं ग्रामोद्योग सेंटर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले स्टाॅल धारकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर गंगाधर दुबे ने विभाग द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं को विस्तार से बताते हुए युवा उद्यमियों को इन योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस माैके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, पं. सरोज मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. विजय वर्मा, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप यादव, सहायक निदेशक रेशम बस्ती नितेश सिंह, गंगाधर दुबे, नीरज कुमार सिंह, लालेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें